लाइव न्यूज़ :

‘लखीमपुर’ के दोषियों को सात दिन में गिरफ्तार करें, नहीं तो प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे: आजाद

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को कहा कि अगर लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना में शामिल लोगों को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह और उनके समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों से बात करनी चाहिए और लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करनी चाहिए।

आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं, लेकिन किसानों की हत्या पर अब तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गुनाहगार खुले घूम रहे हैं। उनकी अगर सात दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेंगे।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय होने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?