लाइव न्यूज़ :

मायावती पर 'सेक्सिस्ट जोक' कर बुरे फंसे रणदीप हुड्डा, लोगों ने कहा - एक्टर को माफी मांगनी चाहिए, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 28, 2021 13:12 IST

एक टि्वटर यूजर ने मंगलवार को एक चैट शो की पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता मायावती पर एक सेक्सिस्ट मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूजर ने शेयर किया एक्टर रणदीप हुड्डा का पुराना वीडियोइस वीडियो में एक्टर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर सेक्सिस्ट बयान देते नजर आ रहे हैं ट्विटर यूजर ने लिखा- हमारा समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है

मुंबई : एक  टि्वटर यूजर ने मंगलवार को एक चैट शो की पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शामिल थे । उसमें हुड्डा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता मायावती पर एक सेक्सिस्ट  मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं । हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो मूल रूप से कब शूट किया गया था ।

हुड्डा के आपत्तिजनक मजाक के लिए यूजर ने लिखा, 'अगर इससे आपको समझ नहीं आता है कि हमारा समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है । खासकर दलित महिलाओं के प्रति तब मुझे नहीं पता कि क्या होगा । मजाक, दुस्साहस,  भीड़ बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेता रणदीप हुड्डा  एक दलित महिला के बारे में बात कर रहे हैं, जो  उत्पीड़तों की आवाज रही है।'

 इसपर एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मजाक की दुर्बलता अविश्वसनीय है और इस मजाक को सुनाते समय उनके चेहरे पर जो स्माइल है । ऐसा लगता है कि उस आदमी ने चुटकुला सुना कर कुछ बड़ा हासिल किया है ।'

सोशल मीडिया पर क्लिप को देखने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि इस पर एक्टर को माफी मांगने चाहिए । वहीं ट्विटर पर #ArrestRandeepHooda ट्रेंड करने लगा ।  एक यूजर ने लिखा है, 'यह भयानक है '। वही एक अन्य यूजर ने  लिखा, ' रणदीप हुड्डा क्या यह एक महिला के बारे में आप की मानसिकता है, जो चार बार सीएम  रह चुकी हैं ।' इस बारे में अभी तक रणदीप हुड्डा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो  रणदीप हुड्डा को आखरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में देखा गया था, जिसमें सलमान खान मुख्य किरदार में थे । उन्होंने ईग बिग्गी फिल्म  में प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में थे । अभिनेता अपनी आने वाली वेब सीरीज में इंस्पैक्टर अविनाश  के किरदार में दिखाई देंगे । इस  पुलिस थ्रिलर में उर्वशी रौतेला, फ्रेडी दारूवाला, गोविंदा नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, प्रियंका बोस और अभिमन्यु सिंह भी है ।

टॅग्स :मायावतीरणदीप हुड्डावायरल वीडियोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब