लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी ममता को धमकाने का प्रयास: अश्वनी कुमार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकाने का प्रयास है।

पूर्व कानून मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्तारूढ़ भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई की ओर से जिस तरह से कार्रवाई की जा रही है वो कानूनी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है।’’

तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कुमार ने आरोप लगाया कि यह ममता बनर्जी को धमकाने का प्रयास है जिन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त दी थी।

गौरतलब है कि नारद स्टिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता फरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी और मदन मित्रा के साथ पार्टी के पूर्व नेता शोभन चटर्जी को कोलकाता में सोमवार सुबह गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह