लाइव न्यूज़ :

जयपुर हवाई अड्डे पर विदेशी यात्रियों के लिए दिशा निर्देशों के पालन की व्यवस्था की गयी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:28 IST

Open in App

जंयपुर, एक दिसंबर जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को भारत आने वाले विदेशी यात्रियों पर कोरोना सुरक्षा उपायों के तहत सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश को लागू करने के लिए कदम उठाए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिये अतिरिक्त जांच और विश्राम सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किये गये है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये आवश्यक सुविधाओं के साथ बड़ा प्रतीक्षालय और बैठने की जगह के अलावा यात्रियों की तेजी से पंजीकरण और जांच के नमूने लेने के लिये अतिरिक्त काउंटर और बूथ और ग्राउंड स्टाफ लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि जोखिम के रूप में निर्दिष्ट देशों से आने वाले यात्रियों को आगमन पर कोरोना की जांच करवानी होगी और अपनी आगे की यात्रा जारी रखने या अपने घरों के लिये हवाई अड्डे से बाहर आने से पूर्व आरटी पीसीआर जांच की प्रतीक्षा करनी होगी।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी देशों से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी और उन्हें अगले 14 दिनों में अपने स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर प्रत्येक उड़ान के दो प्रतिशत यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने पर जांच करवानी होगी। पांच साल से छोटे बच्चों को आगमन और प्रस्थान दोनों में और आने के बाद की जांच में जब तक छूट होगी जबतक कि उनमें कोई कोविड-19 के करेई लक्षण नहीं मिलते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं