लाइव न्यूज़ :

मेडिकल ऑक्सीजन ट्रक को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन गलियारे का इंतजाम

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने सिंघू बार्डर से ऑक्सीजन कंटेनर वाले एक ट्रक को शीघ्र रोहिणी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाने के लिए बुधवार को ग्रीन गलियारे (निर्बाध आवाजाही) की व्यवस्था की। अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति घटती जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि अलीपुर थाने को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि हरियाणा से ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आ रहा एक ट्रक कुंडली बार्डर पर केएमपी फ्लाईओवर पर फंस गया है।

पुलिस के अनुसार इस वाहन को गंभीर कोविड-19 परिदृश्य के बीच ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते यथाशीघ्र जयपुर गोल्डन अस्तपाल , रोहिणी पहुंचना था लेकिन वह बार्डर पर फंस जाने के कारण नहीं पहुंच पाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अलीपुर के थानाप्रभारी, आपात वाहन कर्मी एवं मोटरसाइकिल गश्ती दल हरियाणा में कुंडली बार्डर के केएमपी फ्लाईओवर पहुंचे और उन्होंने ऑक्सीजन कंटेनर से लदे ट्रक को फंसा पाया। तब इस दल ने हरियाणा में कुंडली पुलिस से समन्वय किया और ट्रक को सिंघू बार्डर पर पहुंचवाया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) राजीव रंजन सिंह ने कहा, ‘‘ ऑक्सीजन टैंकर को शीघ्र पहुंचाने के लिए ग्रीन गलियारे की स्थापना की गयी। अलीपुर थाने द्वारा प्रदत्त पुलिस एस्कॉर्ट में उस टैंकर को जयपुर गोल्डन अस्पताल पहुंचाया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि ऑक्सीन ट्रक कम से कम समय में अस्पताल पहुच जाए।’’

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस का बाहरी जिला यातायात में फंसे दो ऑक्सीजन टैंकरों को ग्रीन गलियारा प्रदान कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव