लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर काम करने वालों के लिए एएसआई के स्मारकों पर निशुल्क फोटोग्राफी की व्यवस्था

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रीय भाषाओं, लोक कला तथा परंपराओं से संबंधित परियोजनाओं पर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारकों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के लिए 25 दिसंबर से अगले साल 15 अगस्त तक शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह सुविधा देश में मौजूद 27 विश्व धरोहरों पर लागू नहीं होगी।

पटेल ने कहा, “हमने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव की तैयारी की है।”

उन्होंने कहा, “इस अवसर पर हमें एएसआई के स्मारकों पर शूटिंग करने वाले लोगों और संस्थाओं को निशुल्क सुविधा देनी चाहिए। यह उनके लिए है जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रीय भाषाओं, लोक कला, पर्यटन तथा परंपराओं से संबंधित परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से अगले साल 15 अगस्त तक रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र