उप्र में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए: प्रियंका

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:08 IST2021-04-19T16:08:14+5:302021-04-19T16:08:14+5:30

Arrangement for hospitalization of patients should be made easy in UP: Priyanka | उप्र में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए: प्रियंका

उप्र में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए: प्रियंका

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था आसान बनाई जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लेने का नियम खत्म किया जाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कई जगहों से सूचना आ रही है कि कई गंभीर मरीजों को सीएमओ के पत्र के बिना भर्ती नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्रीजी सीएमओ के पत्र के इंतजार में लोगों की जानें जा रही हैं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया यह नियम बंद कराएं, लोगों की जान बचाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि गंभीर मरीजों का अस्पताल में भर्ती कराया जाना आसान हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arrangement for hospitalization of patients should be made easy in UP: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे