लाइव न्यूज़ :

अर्पिता घोष को तृणमूल कांग्रेस की बंगाल इकाई का महासचिव बनाया गया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:58 IST

Open in App

कोलकाता, 17 सितंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को पूर्व सांसद अर्पिता घोष को पार्टी की प्रदेश इकाई का महासचिव नियुक्त किया। इससे दो दिन पहले ही राज्यसभा के सभापति ने उच्च सदन से उनका इस्तीफा स्वीकार किया था।

टीएमसी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने घोष को लिखे पत्र में यह घोषणा की।

उन्होंने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा था कि राज्यसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा देने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया था, और यह उन पर थोपा नहीं गया था।

रंगमंच से जुड़ी रहीं घोष पूर्व में लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उच्च सदन का सदस्य होने और निचले सदन का सदस्य होने में अंतर है।

घोष ने कहा था, “जब मैं राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई कोविड-19 महामारी शुरू हो गई और एक सांसद के तौर पर मुझे ज्यादा कुछ करने का अवसर नहीं मिला। मुझे लगता है कि मैं अब संगठनात्मक मामलों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करूंगी, और अपने जुनून - रंगमंच के लिए और अधिक समय समर्पित करूंगी - अगर मैं यहां (पश्चिम बंगाल) रहती हूं।”

उच्च सदन के सभापति और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार किया था।

बालुरघाट संसदीय सीट से 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हार का सामना करने वाली घोष को मार्च 2020 में राज्यसभा के लिये चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो