अमेठी में लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:50 IST2021-03-04T17:50:31+5:302021-03-04T17:50:31+5:30

Around Rs 2.5 crore worth of narcotics recovered in Amethi, two arrested | अमेठी में लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

अमेठी में लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

अमेठी (उप्र), चार मार्च अमेठी पुलिस ने लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को पुलिस ने दो लोगों जोखन सिंह और गौतम सिंह को ग्राम मंगौली से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जोखन के कब्जे से दो किलो 650 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक है तथा गौतम के कब्जे से चार किलो 150 ग्राम डोडा (अफीम से संबंधित एक नशीला पदार्थ) बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशीले पदार्थ बाराबंकी से लाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Around Rs 2.5 crore worth of narcotics recovered in Amethi, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे