लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को एक से छह जुलाई के बीच कोविड टीके की करीब नौ लाख खुराक उपलब्ध कराई गई: केंद्र

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान को एक से छह जुलाई के बीच कोविड-19 टीके की 8.89 लाख मुफ्त खुराक उपलब्ध कराई गई और राज्य को जुलाई की शेष अवधि के दौरान 39.51 अतिरिक्त खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि कोविड टीके की खुराक की कमी के चलते कई जिलों में टीकाकरण रोकना पड़ा है।

मंत्रालय ने कहा कि एक जुलाई को राजस्थान के पास उपयोग में नहीं लाए गये टीकों की 1.69 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध थी। गहलोत ने सोमवार को केंद्र से राज्य को पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

गहलोत ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘राज्य में आज टीके की लगभग 70 हजार खुराक बची है, जो आज लगा दी जाएगी। टीकों की कमी के कारण आज भी अधिकांश जिलों में टीकाकरण बंद हो गया है। राजस्थान को आवश्यकता के मुताबिक टीके केन्द्र सरकार से नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण बार-बार टीकाकरण रुक जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह