लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस से देशभर में करीब 8700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई रेलवे ने 19 अप्रैल से विभिन्न राज्यों में 540 से ज्यादा टैंकरों में 8700 मीट्रिक टन से अधिक चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

रेलवे ने शनिवार को बताया कि अब तक 139 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी कर चुकी है।

रेलवे के मुताबिक 35 टैंकरों में 475 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर छह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें रास्ते में है।

बयान में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों से रोजाना करीब 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खेप भेजी गयी है।

आंध्र प्रदेश के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर नेल्लौर पहुंची जबकि एक ट्रेन 118 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर केरल जा रही है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए भी क्रमश: 40 और 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचायी गयी है।

रेलवे के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र को 521 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को लगभग 2350 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 430 मीट्रिक टन, हरियाणा को 1228 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 308 मीट्रिक टन समेत अन्य राज्यों को ऑक्सीज़न की खेप पहुंचायी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह