लाइव न्यूज़ :

मॉनसून पूर्व सर्वेक्षण में करीब 700 इमारतों की पहचान खतरनाक के तौर पर

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून से पहले सर्वेक्षण में उत्तर दिल्ली में करीब 700 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया था । एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

उत्तर दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिली इमारत के गिरने की घटना के बाद पुरानी इमारतों एवं अन्य संरचनाओं की सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट हुआ है । इमारत गिरने की घटना में सात एवं 12 साल के दो लड़कों की मौत हो गयी थी ।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को गिरी यह इमरात पुराने रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी, उसके आस पास 75 साल पुरानी और छोटी इमारतें स्थित हैं ।

उनहोंने बताया कि ऐसी संरचनाओं की पहचान करने और उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए मई-जून में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छह जोनों में एक मॉनसून पूर्व सर्वेक्षण किया गया था।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधिकारी ने बताया, ‘‘इस सर्वेक्षण के दौरान 699 संरचनाओं को खतरनाक स्थिति में पाया गया था और 444 ऐसे इमारतों की पहचान की गयी जिनमें आवश्यक मरम्मत करना था ।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में सिविल लाइंस जोन में 89 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी, इसके अलावा वार्ड नंबर 13 में 20 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी । उन्होंने बताया कि इसी वार्ड में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?