लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में करीब 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:53 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 16 फरवरी आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को करीब 55.75 लाख मतदाता 2,639 सरपंचों एचं 19,553 ग्राम वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव गोपाल कृष्णा द्विवेदी ने मतदान की पूर्वसंध्या पर जारी विज्ञप्ति में बताया कि 13 जिलों के 160 राजस्व मंडलों में मतदान के लिए 26,851 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि कुल मतदान केंद्रों में 1,977 माओवाद प्रभावित इलाके में हैं जबकि 3,127 मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील एवं 4,118 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मतदाता अपने माधिकार का प्रयोग सुबह साढे़ छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कर सकेंगे जबकि माओवाद प्रभावित इलाकों में दो घंटे पहले ही मतदान प्रकिया समाप्त हो जाएगी।

बयान के मुताबिक तीसरे चरण में कुल 3,221 सरपंचों का चुनाव होना था लेकिन 579 सरपंचों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है।

इसी प्रकार तीसरे में कुल 31,516 ग्राम वार्ड सदस्यों का चुनाव होना था लेकिन 11,753 ग्राम वार्ड सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

द्विवेदी के मुताबक विशाखापत्तनम, प्रकाशम एवं पश्चिमी गोदावरी जिले में एक-एक पंचायत ऐसी है जहां पर किसी ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया।

द्विवेदी ने बताया, ‘‘ तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की गई है।’’

उन्होंने बताया कि मतदान के बाद शाम चार बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि पहले एवं दूसरे चरण के पंचायत चुनाव क्रमश नौ फरवरी एवं 13 फरवरी को शांतिपूर्ण संपन्न हुए थे।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने दावा किया है कि उसे 82 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत मिली है।

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos