लाइव न्यूज़ :

एलओसी पार करीब 400 आतंकी भारत में घुसपैठ के इंतजार में : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:01 IST

Open in App

(अनिल भट्ट)

जम्मू, छह जनवरी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार करीब 400 आतंकवादी ‘लांच पैड’ पर हैं और वे सर्दियों के दौरान जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि घुसपैठ रोधी ग्रिड आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में धकेलने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करता रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सर्दियों में भी आतंकवादियों को भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारी बर्फबारी के कारण सीमा से सटे पर्वतीय इलाके और दर्रे बर्फ से ढंके हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 2020 में 44 आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए जाने की खबरें आईं जबकि 2019 में यह संख्या 141 और 2018 में 143 थी।

कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिए जाने के साथ ही भारत के घुसपैठ रोधी ग्रिड की सफलता से परेशान पाकिस्तान सेना ने 2020 में 5,100 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किए। वर्ष 2003 में संघर्ष विराम लागू होने के बाद से यह सर्वाधिक संख्या है। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में अधिक आतंकवादियों को धकेलने के प्रयास में गोलीबारी की ताकि आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद मिल सके।

एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एलओसी के पास विभिन्न लांच पैड पर 300 से 415 आतंकवादी हैं जो जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं ताकि हिंसा के जरिए शांति और सामान्य स्थिति को भंग किया जा सके।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘पीर पंजाल (कश्मीर घाटी) के उत्तर की ओर एलओसी के पास 175-210 आतंकवादी लांच पैड पर हैं, वहीं पीर पंजाल (जम्मू क्षेत्र) के दक्षिण में एलओसी के पास 119-216 आतंकवादी हैं।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां जम्मू कश्मीर में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों के साथ सशस्त्र आतंकवादियों को धकेलने के लिए सुरंगों का इस्तेमाल कर रही हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "वे आतंकवाद का वित्तपोषण करने के लिए मादक पदार्थों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियारों और विस्फोटक सामग्री गिराने के लिए ड्रोन का भी उपयोग कर रहे हैं।"

इस साल वे भारी बर्फबारी वाले महीनों के दौरान भी आतंकवादियों को धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "पिछले साल दिसंबर में आतंकवादियों ने भारी हिमपात के बावजूद पुंछ में घुसपैठ की थी लेकिन उनका सफाया कर दिया गया था।’’

सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 20 से अधिक प्रवेश मार्गों की पहचान की और वहां सशस्त्र आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह