लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर घटकर 0.5 प्रतिशत हो गयी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने और बाजारों तथा मॉल को सम-विषम के आधार पर खोलने जैसी छूट प्रदान की गयी है।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में इसी तरह से कमी आती है, तो आने वाले दिनों में पाबंदियों में और ढील दी जाएगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 523 नए मामले सामने आए और 50 मरीजों की मौत हुई। गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी, जोकि अब घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए