लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड टीके की लगभग 40 करोड़ खुराक दी गई: सरकार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 38.79 लाख से अधिक खुराक दी गई और अब तक लगभग 40 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के कुल 16,35,591 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,11,553 को शुक्रवार को टीके की दूसरी खुराक दी गई। उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 12,16,46,175 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 45,98,664 लोगों को दूसरी खुराक दी गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड टीके की कुल 39,93,62,514 खुराक दी जा चुकी है।

शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 38.79 लाख (38,79,917) से अधिक टीके की खुराक दी गई।

आठ राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है।

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग में प्रत्येक में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां