लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2020 में करीब 3.75 लाख लोगों की दुर्घटना में मौत, 35% से अधिक मौतें सड़क हादसों में :एनसीआरबी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारत में वर्ष 2020 के दौरान दुर्घटना में मौत के 3,74,397 मामले दर्ज किए जिनमें से 35 फीसदी मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 के दौरान 2019 की तुलना में दुर्घटना में मौत के मामलों की संख्या कम रही जोकि 2019 में 4,21,104 दर्ज की गई थी।

दुर्घटना में मौत की दर वर्ष 2020 के दौरान प्रति लाख आबादी पर 27.7 रही जोकि पिछले साल 31.4 की तुलना में कम रही।

गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एनसीआरबी के मुताबिक, वर्ष 2020 के दौरान भारत में सड़क दुर्घटना के 3,54,796 मामले दर्ज किए गए जिनमें 1,33,201 लोगों की मौत हुई और 3,35,201 लोग घायल हुए।

इसके मुताबिक, 60 फीसदी से अधिक सड़क हादसों का कारण तेज गति से वाहन चलाना रहा और इन हादसों में 75,333 लोगों की मौत हुई जबकि 2,09,736 लोग घायल हुए।

एनसीआरबी के मुताबिक, सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों में से 43.6 फीसदी दोपहिया वाहनों के सवार थे, जिसके बाद कार, ट्रक या लॉरी और बसों के साथ हुए हादसे के कारण क्रमश: 13.2 फीसदी, 12.8 फीसदी और 3.1 फीसदी मौतें हुईं।

आंकड़ों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण केवल 2.4 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में 59.6 फीसदी (2,11,351 मामले) जबकि शहरी क्षेत्रों में 40.4 फीसदी (1,43,445 मामले) सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो