लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता भागकर असम पहुंचे: सरमा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:51 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार मई असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बीच वहां से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य भागकर पड़ोसी राज्य आ गए हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ‘लोकतंत्र को बदरूप होने से’ बचाने की अपील भी की।

असम के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ एक दुखद घटनाक्रम में बंगाल भाजपा के 300-400 कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य घोर अत्याचार एवं हिंसा की मार के बाद असम के धुबरी पहुंच गये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम (उन्हें) आश्रय एवं भोजन दे रहे हैं। ममता दीदी को लोकतंत्र को बदरूप होने से बचाना चाहिए। बंगाल बेहतर का हकदार है।’’

पश्चिम बंगाल सोमवार को व्यापक हिंसा की गिरफ्त में रहा जिसमें कथित रूप से भाजपा के कई कार्यकर्ता हिंसक झड़प में मारे गये एवं कई घायल हो गये तथा दुकानें लूट ली गयीं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं पर राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

सोमवार को सरमा ने कहा था कि असम में लगातार दूसरी बार भाजपा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर ‘‘हमला तो भूल जाइए’, उनका मजाक भी नहीं उड़ाया गया।

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ लेकिन बहुत दूर नहीं, बंगाल में ही दीदी के दादाओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याएं कर आतंक का राज कायम कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे