लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में जुमे की नमाज को बाधित करने के आरोप में करीब 30 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:29 IST

Open in App

गुरुग्राम, 29 अक्टूबर हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-12 में मुस्लिम समुदाय द्वारा शुक्रवार को पढ़ी जा रही जुमे की नमाज को बाधित करने के आरोप में करीब 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारी जिनमें अधिकतर हिंदूवादी संगठनों के सदस्य थे ने ‘जय श्री राम’ और ‘ भारत माता की जय’ की नारे लगाए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग उस स्थान पर नमाज अदा करने आते रहे।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी और उन्होंने शहर में निर्धारित स्थानों पर खुले में नमाज अदा करने की अनुमति देने पर प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।

हालांकि, माहौल तनावपूर्ण होने के बावजूद वहां शांति बनी रही। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियातन करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुग्राम की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अंकिता चौधरी ने कहा, ‘‘इस स्थान पर गत दो साल से लोग नमाज पढ़ रहे हैं। दूसरे समूह के कुछ लोग हैं जो उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमने उनसे अफरातफरी का माहौल और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं करने को कहा। जब वे नहीं माने तो प्रशासन और पुलिस ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया।’’

चौधरी ने बताया कि लोगों को केवल एहतियातन हिरासत में लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि हिरासत में लिए गए लोग कौन हैं, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

इससे पहले खुले में नमाज को बाधित करने की धमकी हिंदूवादी संगठनों की ओर से दिए जाने के चलते मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

गौरतलब है कि तीन साल पहले हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध के बाद जिला प्रशासन ने शहर में 37 स्थानों को चिह्नित किया था जहां पर मुस्लिमों को जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos