लाइव न्यूज़ :

केरल में दो सरकारी विद्यालयों में करीब 190 विद्यार्थी एवं 70 अध्यापक कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:11 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), आठ फरवरी मलाप्पुरम के दो सरकारी विद्यालयों में करीब 190 विद्यार्थी और 70 अध्यापक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले के विद्यालयों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और कोविड-19 प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को जांच में मानचेरी हाइयर सेकेंडरी स्कूल के करीब 150 विद्यार्थी और 34 शिक्षक इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले सप्ताह एक विद्यार्थी के संक्रमित पाये जाने के बाद विद्यालय के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की इस वायरस संबंधी जांच की गयी। जो विद्यार्थी इस जांच में संक्रमित पाये गये, वे दसवीं कक्षा के हैं और वे उस विद्यार्थी के सहपाठी है जो सबसे पहले संक्रमित हुआ था।’’

अन्य मामले में पोन्नानी के वन्नेरी हायर सेंकेंडरी स्कूल के 39 विद्यार्थी एवं 36 अध्यापक इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इस वायरस के तेजी से फैलने के चलते प्रशासन ने सभी विद्यालयों में एक दूसरे से दूरी बनाने एवं अन्य स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने विद्यालयों से मास्क के इस्तेमाल और थर्मल स्क्रीनिंग नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

संक्रमित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के परिवार के सदस्यों को पृथक-वास में चले जाने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार संबंधित दोनों विद्यालय संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो