लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के करीब 1,200 मामले सामने आए, 4 साल में सबसे ज्यादा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 1,200 मामले सिर्फ अक्टूबर में दर्ज किए गए। पिछले चार वर्षों में अक्टूबर में सामने आए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।

नगर निकाय अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 में अक्टूबर में डेंगू के 2,022 मामले सामने आए थे। सोमवार को डेंगू के कारण पांच मरीजों की मौत हो गयी थी। इसके साथ, मच्छर से होने वाली इस बीमारी के कारण शहर में जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या छह हो गयी जो 2017 के बाद से सबसे अधिक है जब 10 मरीजों की मौत हो गयी थी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 30 अक्टूबर तक डेंगू के 1,537 मामले सामने आए जो 2018 के बाद इस अवधि में सबसे ज्यादा है। एसडीएमसी इस संबंध में आंकड़े एकत्र करने के लिए नोडल एजेंसी है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से 1,196 मामले एक से 30 अक्टूबर के बीच आए हैं। पिछले पांच वर्षों में अक्टूबर में डेंगू के मामलों की संख्या इस प्रकार थी - 2016 में 1,517 मामले सामने आए थे जबकि 2017 में 2,022; 2018 में 1,114; 2019 में 787 और 2020 में 346 मामले सामने आए।

इस साल 23 अक्टूबर तक कुल 1,006 मामले सामने आए थे। अंतिम एक सप्ताह में 530 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

इस साल सितंबर में डेंगू के 217 मामले दर्ज किए गए थे जो पिछले तीन साल में उस महीने की सर्वाधिक संख्या थी।

नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल 30 अक्टूबर तक मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मामले भी सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos