लाइव न्यूज़ :

करीब 100 नक्सलियों ने सी-60 कमांडो और पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी: पुलिस

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:57 IST

Open in App

नागपुर, 14 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के मर्दिनटोला वन में जब शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई तो 100 से ज्यादा नक्सलियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से सी-60 कमांडो और विशेष कार्रवाई दल (एसएटी) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस के अधिकारी ने रविवार को बताया कि जब करीब 10 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म हुई तो कुख्यात नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे और 25 अन्य नक्सली मारे गए थे।

गढ़चिरोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस को शनिवार हुई मुठभेड़ से दो दिन पहले कोर्ची तहसील के ग्यारापट्टी इलाके के मर्दिनटोला जंगल में नक्सलियों के एक शिविर के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

प्रेस वार्ता में गढ़चिरोली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

गोयल ने बताया, “सी-60 कमांडो और एसएटी समेत 300 पुलिस कर्मियों की टीम ने अतिरिक्त एसपी सौम्या मुंडे के साथ मिलकर नक्सल रोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने बृहस्पतिवार रात मर्दिनटोला जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। शनिवार सुबह करीब छह बजे 100 से अधिक नक्सलियों ने सी-60 कमांडो और विशेष कार्रवाई दल (एसएटी) के जवानों पर अपने अत्याधुनिक हथियारों से भारी गोलीबारी शुरू कर दी।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और चार सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए हैं। गोयल ने कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की मदद से अबतक 16 शवों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि मारे गए कई नक्सलियों के सिर पर बड़ा इनाम था जिसमें शीर्ष माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे शामिल है, जिसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था।

गोयल ने कहा, “मिलिंद तेलतुंबडे के मारे जाने से न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे भारत में नक्सलवाद बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले दिन में बताया था कि तेलतुंबडे एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में भी एक वांछित आरोपी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू