लाइव न्यूज़ :

अर्नब बातचीत : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे प्रचार’का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने रविवार को इन आरोपों के लिए कांग्रेस पर पलटवार किया कि अर्नब गोस्वामी के कथित व्हाट्सएप बातचीत से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया गया। साथ ही नेटवर्क ने दावा किया कि पार्टी ‘‘झूठ’’ फैला रही है।

रिपब्लिक मीडिया समूह ने एक बयान में प्रतिद्वंद्वी टीवी चैनल ‘टाइम्स नाऊ’ पर टीआरपी में छेड़छाड़ करने, तथ्यों को दबाने और कथित टीआरपी घोटाले में लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए।

‘टाइम्स नाऊ’ का संचालन करने वाले टाइम्स नेटवर्क ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह ब्रॉडकास्ट आडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा रिपब्लिक टीवी के पक्ष में बड़े पैमाने पर टीआरपी से छेड़छाड़ की शिकायतों पर कार्रवाई करने में अस्वीकार्य और माफ नहीं किए जाने योग्य विफलता के लिए ‘‘सभी संभावित कानूनी कार्रवाइयों’’ पर विचार कर रहा है। इसके बाद रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने ये आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मांग की थी कि गोस्वाामी की कथित व्हाट्सएप बातचीत की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन हुआ है। साथ ही पार्टी ने मांग की थी इसमें शामिल लोगों पर मामले दर्ज किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो