लाइव न्यूज़ :

अर्नब की व्हाट्सएप पर बातचीत मामले में कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार कानूनी राय ले रही है: मंत्री

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:53 IST

Open in App

नागपुर, 23 जनवरी महाराष्ट्र सरकार इस बारे में कानूनी राय ले रही है कि बालाकोट हवाई हमले के संबंध में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की कथित व्हाट्सएप बातचीत को लेकर क्या उनके खिलाफ ‘‘सरकारी गोपनीयता कानून’’ के तहत कार्रवाई की जा सकती है। राज्य के एक मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यहां संवाददाता सम्मेलन में केन्द्र से यह भी जानना चाहा कि गोस्वामी को (बालाकोट हवाई) हमले के बारे में संवेदनशील जानकारी कैसे मिली।

वह गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता के बीच हुई कथित बातचीत का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उल्लेख किया गया है कि गोस्वामी को 2019 के इस हवाई हमले की जानकारी थी।

भारतीय वायुसेना सेना (आईएएफ) ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के एक प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘व्हाट्सएप बातचीत से चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वास्तविक घटना से तीन दिन पहले अर्नब को बालाकोट हवाई हमले की जानकारी थी।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि गोस्वामी को हमले के बारे में इतनी संवेदनशील जानकारी कैसे मिली, जो केवल प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और कुछ चुनिंदा लोगों के ही पास होती है।’’

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और केन्द्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

देशमुख ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में कानूनी राय ले रही है कि क्या राज्य का गृह विभाग सरकारी गोपनीयता कानून, 1923 के तहत इस संबंध में कार्रवाई कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग