अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी ने आपातकाल की याद ताजा कर दी : दीपक प्रकाश

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:39 IST2020-11-05T00:39:00+5:302020-11-05T00:39:00+5:30

Arnab Goswami's arrest reminds me of Emergency: Deepak Prakash | अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी ने आपातकाल की याद ताजा कर दी : दीपक प्रकाश

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी ने आपातकाल की याद ताजा कर दी : दीपक प्रकाश

रांची, चार नवंबर झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की मुम्बई पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

दीपक प्रकाश ने एक बयान में आरोप लगाया कि प्रेस की स्वतंत्रता कांग्रेस पार्टी को कभी बर्दाश्त नहीं होती। जैसे आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने प्रेस की आजादी पर हमला बोला था ठीक वैसे ही आज फिर महाराष्ट्र में इसकी पुनरावृति हुई है। इस प्रकरण ने आपातकाल की यादें ताजा कर दीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इशारे पर शिवसेना-कांग्रेस की सरकार ने गोस्वामी की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बोला है।

Web Title: Arnab Goswami's arrest reminds me of Emergency: Deepak Prakash

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे