लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी ने अदालत से टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर रोक लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:37 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) फर्जीवाड़ा मामले में मुंबई पुलिस की आगे की जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी का मालिकाना हक रखने वाली एआरजी आउटलियर मीडिया द्वारा दायर याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि कंपनी के एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में प्रताड़ित किया था।

याचिका में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के प्राधिकारों द्वारा कथित तौर पर चुनिंदा तरीके से दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। याचिका के मार्फत इससे सभी कर्मचारियों के लिए संरक्षण की मांग की गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि रिपब्लिक टीवी के सहायक उप प्रमुख, वितरण, घनश्याम सिंह को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें हिरासत में प्रताड़ित किया गया और पीटा गया।

सिंह को पिछले हफ्ते जमानत मिली थी।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस गोस्वामी और एआरजी मीडिया के अन्य लोगों को फंसाने के लिए पूर्व निर्धारित तरीके से काम कर रही है। साथ ही, वह इसके लिए गवाहों को प्रभावित कर रही और याचिकाकर्ताओं के खिलाफ झूठे बयान दिलवा रही है।

याचिका में कहा गया है कि इसलिए अदालत को मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को हस्तांतरित कर देना चाहिए।

याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना अभी बाकी है।

प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह