लाइव न्यूज़ :

सेना की पश्चिमी कमान पंजाब, हरियाणा में कोविड अस्पतालों की स्थापना कर रही

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मई सेना की पश्चिमी कमान पंजाब एवं हरियाणा में कोविड अस्पतालों की स्थापना कर रही है, जिनमें हल्के से मध्यम लक्षण वाले 100 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। एक रक्षा बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, चंडीगढ़, पटियाला और फरीदाबाद में बनाए जा रहे इन अस्पतालों का उद्घाटन कर 10 मई को इन्हें जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने कहा कि कमान सैन्य कोविड फील्ड अस्पतालों की स्थापना कर रही है और पंजाब में बंद पड़े ऑक्सीजन संयंत्रों को दोबारा शुरू करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तकनीकी एवं अन्य सहायता उपलब्ध करा रही है।

बयान के मुताबिक, अधिकारी ने कोविड संकट से निपटने में सहायता के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इसके मुताबिक, पश्चिमी कमान के क्षेत्र में आने डीआरडीओ द्वारा स्थापित अस्पतालों में अब तक कमान की तरफ से 108 डॉक्टरों, 14 नर्सिंग अधिकारियों और 205 चिकित्साकर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो