लाइव न्यूज़ :

राजौरी में सेना की ‘दया की दीवार’ से जरूरतमंदों को मिल रही मदद

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:29 IST

Open in App

जम्मू, 30 जून जम्मू कश्मीर में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की अनोखी पहल करते हुए सेना ने राजौरी जिले में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) से लगे अपने शिविर के बाहर ‘दया की दीवार’ खड़ी की है।

इस पहल के तहत सेना के शिविर के बाहर रखीं स्टील की दो खुली अलमारियों में खाने के सामान, कपड़े और जूते रखे गए हैं। यह न केवल जरूरतमंदों की मदद के सेना के मिशन को दिखाता है बल्कि स्थानीय लोगों के दिलों को भी जीत रहा है।

जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘यह एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन की पहल है और ‘दया की दीवार’ का मकसद समाज के कमजोर तबकों को जरूरत के सामान चुनने की आजादी देकर उनकी मदद करना है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे अच्छी भावना के साथ लिया है और दानदाताओं तथा जरूरतमंदों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा सकती है। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद के मुताबिक रोटरी क्लब तथा राजौरी पुलिस इस अनोखी पहल में मदद दे रहे हैं।

सेना ने इस पहल में मदद के लिए लोगों से अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू समेत विभिन्न भाषाओं में अपील की है। ऐसे ही एक संदेश में लिखा है, ‘‘आपके लिए जो सामान उपयोगी नहीं है, वो दूसरों के काम का हो सकता है। आपसे अनुरोध है कि हाथ बढ़ाएं तथा सामान दान करें जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके।’’

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा कि सेना इन अलमारियों के खाली होते ही उन्हें भर देती है। उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है और लोग दान देने के लिए भी प्रोत्साहित हुए हैं। लोग आगे आ रहे हैं तथा दान कर रहे हैं, वहीं जरूरतमंद लोग बिना किसी से मांगे यहां से सामान ले रहे हैं।’’

स्थानीय नागरिक मोहम्मद फारूक ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले दया की दीवार बनाई गई और जरूरतमंदों को वहां से सामान लेते हुए देखा जा सकता है। सेना की अपील पर लोग अपना सामान दान भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए