लाइव न्यूज़ :

सेना की उत्तरी कमान जम्मू कश्मीर व लद्दाख में पूर्व सैनिकों व परिवारों का ख्याल रखेगी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:27 IST

Open in App

उधमपुर (जम्मू कश्मीर), तीन मई देश में कोविड-19 के बदतर होते हालात के मद्देनजर भारतीय सेना की उत्तरी कमान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपने पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों का ख्याल रखने के लिए एक मजबूत व्यवस्था की स्थापना कर रही है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने व्यवस्था के गठन के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों का एक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा ताकि पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों को सक्रियता से चिकित्सकीय सहायता और उचित देखभाल मिल सके।

प्रवक्ता ने कहा कि जोर इस कथन पर है ‘ प्रत्येक को सब के लिए और सब को प्रत्येक के लिए’ काम करना चाहिए, लिहाजा कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में कामयाबी हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास अहम हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरी कमान की रणनीति यह है कि प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए और मरीजों को समय पर चिकित्सा प्रतिक्रिया मिले जो गंभीर हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां