लाइव न्यूज़ :

सेना की उत्तरी कमान ने 50वें स्थापना दिवस पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:45 IST

Open in App

जम्मू, 17 जून सेना की उत्तरी कमान ने अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्थापना दिवस समारोह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कोविड के कड़े प्रोटोकॉल के बीच मनाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस), मुख्यालय उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल हरिमोहन अय्यर ने उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और सभी रैंकों की ओर से ध्रुव समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तरी कमान के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

उन्होंने कहा कि उत्तरी कमान की स्थापना 17 जून 1972 को हुई थी और इसकी स्थापना के 50 साल पूरे हो गए हैं।

सैनिकों को अपने संदेश में सैन्य कमांडर ने कहा कि ये गौरवशाली वर्ष 'ऑपरेशन मेघदूत', 'ऑपरेशन पराक्रम’, 'ऑपरेशन विजय' 'ऑपरेशन रक्षक' और 'ओपी स्नो लेपर्ड' में उत्तरी कमान की ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रमाण हैं।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आक्रामकता के खिलाफ भारतीय सेना की दृढ़ प्रतिक्रिया ने कई तारीफें हासिल की हैं।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, हमारे दृढ़ मगर जन अनुकूल उप-पारंपरिक अभियानों ने न सिर्फ हमारे पश्चिमी शत्रु द्वारा राष्ट्र को अस्थिर करने के प्रयासों को विफल किया, बल्कि स्थानीय आबादी के दिल और दिमाग को भी जीत लिया है।”

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि उत्तरी कमान बर्फ के तूफान, भूकंप, लेह में बादल फटना (2010), जम्मू-कश्मीर में बाढ़ (2014) और लगातार हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए सबसे आगे रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा कोविड-19 महामारी एक और उदाहरण है जब भारतीय सेना ने लोगों की जरूरत के समय में उनकी मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos