लाइव न्यूज़ :

सेना की उत्तरी कमान ने 1948 में 'नौशेरा की लड़ाई' में बलिदान देने वाले सैनिकों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:26 IST

Open in App

जम्मू, एक जुलाई सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने क्षेत्रीय अखंडता और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए 1948 में 'नौशेरा की लड़ाई' में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों के सम्मान में बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सैन्य स्टेशन के एक गेट का नाम नौशेरा रखा। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि नौशेरा की लड़ाई भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत थी और पाकिस्तान के लिए एक गंभीर झटका था। इसी लड़ाई के फलस्वरूप राजौरी जिले के नौशेरा शहर की रक्षा हुयी थी।

उन्होंने कहा कि उस लड़ाई में अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद में सेना के कमांडर ने उधमपुर सैन्य स्टेशन के एक महत्वपूर्ण गेट का नाम नौशेरा रखा और उसका अनावरण किया।

प्रवक्ता ने कहा कि सेना के कमांडर ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सेना के सभी वरिष्ठ अधिकारी और उधमपुर सैन्य स्टेशन के पूर्व सैनिक शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू