लाइव न्यूज़ :

सैनिकों को पत्राचार माध्यम से अध्ययन सुविधा देने के लिये सेना का कश्मीर विवि के साथ समझौता

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:04 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ नवंबर सेना ने घाटी में तैनात सैनिकों को पत्राचार माध्यम से अध्ययन की सुविधा मुहैया कराने के लिये सोमवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये । एक रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सहमति पत्र पर कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद और चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने संस्थान के गांधी हॉल में हस्ताक्षर किये ।

उन्होंने कहा कि यह कश्मीर विश्वविद्यालय और चिनार कोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जिन्होंने वर्तमान में कश्मीर में सेवारत सैनिकों को पत्राचार पाठ्यक्रम से अध्ययन सुविधा मुहैया कराने के लिए दीर्घकालिक संबंध स्थापित किए हैं।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जैसा कि समझौता ज्ञापन में कहा गया है, कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के सैनिक, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे । सैन्यकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे पाठ्यक्रमों में छह महीने के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम से लेकर एक साल का डिप्लोमा पाठ्यक्रम और दो साल का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल है ।’’

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के लिये कुल 18 पाठ्यक्रम अभी उपलब्ध हैं, जिन्हें बाद में बढाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos