लाइव न्यूज़ :

सेना के 70 सदस्यीय दल ने ‘मेवाड़ ट्रेल’ पैदल अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:13 IST

Open in App

उदयपुर, आठ अक्टूबर दक्षिण सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन ने एक पूर्व शाही परिवार के सदस्य के साथ शुक्रवार को यहां स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के तहत ‘मेवाड़ ट्रेल’ पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया ।

समारोह उदयपुर के एकलिंगगढ़ मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने एक बयान में बताया कि ‘मेवाड़ ट्रेल’ अभियान के तहत ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट की 9वीं बटालियन के जवान पैदल यात्रा करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा को मेवाड़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके जरिए क्षेत्र के बहादुर सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद किया जाएगा। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो महिला अधिकारियों सहित 70 कर्मियों का दल इस अभियान का हिस्सा है जो हल्दीघाटी, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और देवर सहित उन स्थानों की 550 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जहां ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ी गई थीं।’’

‘मेवाड़ ट्रेल’ के सैनिक रास्ते में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करेंगे और विशेष तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले जवानों को सम्मानित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?