लाइव न्यूज़ :

सेना की 16वीं कोर ने मनाया 49वां स्थापना दिवस

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:38 IST

Open in App

जम्मू, एक जून व्हाइट नाइट कोर के नाम से मशहूर, भारतीय सेना की 16वीं कोर ने मंगलवार को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया।

व्हाइट नाइट कोर के पास जम्मू के दक्षिण हिस्से और कश्मीर के पीर पंजाल क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह कोर उधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान का एक हिस्सा है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सेना की तीन कोर तैनात हैं जिनमें 14वीं कोर (लद्दाख), 15वीं (कश्मीर) और 16वीं (लद्दाख) है। इनके पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) और वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीकी क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

सेना की 16वीं कोर का मुख्यालय जम्मू के नगरोटा में स्थित है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 16वीं कोर के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी के अलावा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेना के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की।

प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने ‘अश्वमेध शौर्य स्थल’ पर पुष्पचक्र चढ़ा कर, शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

गौरतलब है कि व्हाइट नाइट कोर की स्थापना एक जून 1972 को हुई थी।

सेना की 16वीं कोर का असाधारण वीरता का समृद्ध इतिहास रहा है और इसने अब तक आतंकवाद रोधी सहित सभी अभियानों में सराहनीय प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू