लाइव न्यूज़ :

बाहरी और आंतरिक सभी खतरों का मुकाबला करेगी सेना: लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:46 IST

Open in App

चेन्नई, 20 नवंबर उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने शनिवार को कहा कि दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारतीय सेना को सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करना चाहिए और वह करेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने यहां अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में एक पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद, भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की ‘‘बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका’’ की सराहना की और कहा कि उन्होंने पेशे की ‘‘मुश्किल प्रकृति’’ के बावजूद अपना साहस साबित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति बढ़ी है और उससे वैश्विक भू-राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है।’’ उन्होंने किसी को निर्दिष्ट किए बिना कहा, ‘‘दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने का प्रयास करते हैं।’’ हालांकि ऐसा प्रतीत हुआ कि उनका इशारा परोक्ष तौर पर चीन की ओर था।

उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और विकास हासिल करने के लिए इन बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करने के लिए खड़े होना चाहिए और हम होंगे। सशस्त्र बल देश का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। हम अपने रक्ष उपायों को कम करने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

मोहंती ने कहा, ‘‘देश प्रत्येक बार प्रतिक्रिया के लिए हमारी ओर देखता है। हमारी प्रतिक्रियाओं को न केवल सेना के तीनों अंगों बल्कि पूरे राष्ट्र के दृष्टिकोण को अपनाते हुए एकीकृत किया जाएगा।’’

उन्होंने भारत और भूटान दोनों की पासिंग आउट महिला कैडेट का जिक्र करते हुए हा कि वे ‘‘हमारे सशस्त्र बलों की समावेशी प्रकृति’’ को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में महिला अधिकारियों ने पिछले कुछ दशकों में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और पेशे की मुश्किल प्रकृति के बावजूद अपना साहस साबित किया है। मोहंती ने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, महिलाएं अब अन्य रैंकों में भी शामिल हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पेशेवर चुनौतियां बनी रहेंगी, एक सैन्य अधिकारी से वांछित नेतृत्व गुणों को पूरा करने के लिए आवश्यक बलिदान देने के लिए तैयार रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं