लाइव न्यूज़ :

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तय करेगा कैसे होंगे भविष्य के युद्ध, सेना करेगी सेमिनार का आयोजन

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:54 IST

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक उभरती शक्तिशाली प्रौद्योगिकी है जो दुनियाभर में असैन्य और सैन्य क्षेत्रों को प्रभावित कर रही है। सेमिनार का उद्देश्य पेशेवरों, प्रख्यात वक्ताओं और रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह क्लेर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकें तय करेंगी कि भविष्य के युद्ध कैसे होंगे।हिसार सेना केंद्र में थलसेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान ‘सप्त शक्ति’ इस सेमिनार का आयोजन कर रही है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-AI) की ताकत के प्रयोग से अपनी लड़ाकू क्षमताओं में वृद्धि को लेकर सेना आगामी 25 सितंबर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक सेमिनार का आयोजन करेगी। यह अपनी तरह का पहला विषयागत सेमिनार है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।विभिन्न देशों की सेनाएं कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाली प्रणाली का उपयोग करना चाहती हैं और इस तरह भविष्य में युद्ध मैदान में कृत्रिम बुद्धि से लैस उपकरण और हथियार प्रणालियां लड़ाइयों का रुख मोड़ने में मदद करेंगी। हिसार सेना केंद्र में थलसेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान ‘सप्त शक्ति’ इस सेमिनार का आयोजन कर रही है। इसमें कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक उभरती शक्तिशाली प्रौद्योगिकी है जो दुनियाभर में असैन्य और सैन्य क्षेत्रों को प्रभावित कर रही है। सेमिनार का उद्देश्य पेशेवरों, प्रख्यात वक्ताओं और रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का है। दक्षिणी पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह क्लेर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकें तय करेंगी कि भविष्य के युद्ध कैसे होंगे।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया