लाइव न्यूज़ :

सेना के जवान का लातूर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 01:23 IST

Open in App

लातूर (महाराष्ट्र), 24 नवंबर पुणे के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले सेना के 22 वर्षीय जवान का मंगलवार को लातूर के निलंगा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 19 वर्ष की आयु में सेना में शामिल हुए जवान अर्जुन धूमल जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और करीब दो साल पहले ड्यूटी के दौरान बर्फ में फंस जाने के बाद से उनकी तबियत खराब थी।

उन्होंने बताया कि धूमल चार महीने पहले ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन उनकी हालत फिर से खराब हो गई और उन्होंने सोमवार को पुणे में सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।

देशभक्ति के नारों के बीच धूमल का नेलवाड गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो