लाइव न्यूज़ :

सेना ने 'गलत पहचान' के कारण अरुणाचल प्रदेश में दो नागरिकों को गोली मारी, अब दे रही है 2 लाख रुपये का मुआवजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 2, 2022 21:57 IST

सेना द्वारा दो नागरिकों को गोली मारे जाने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए तिरप के डीसी तारो मिजे ने बताया कि जिले के चासा गांव के चार लड़कों का एक समूह शुक्रवार शाम मछली पकड़कर घर लौट रहा था। अंधेरा छा जाने के कारण दृश्यता स्पष्ट नहीं थी और सेना ने उन्हें विद्रोही समझकर गलती से गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में 'गलत पहचान' के कारण सेना ने दो लोगों को गोली मार दी हैगोलीबारी में घायल हुए दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया हैसेना गलती से घायल हुए दोनों नौजवानों को 2 लाख रुपये का मुआवजा भी देगी

तिरप: अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में शुक्रवार को 'गलत पहचान' के कारण सेना की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से यह घटना पिछले साल दिसंबर में नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए गए एक असफल सर्च अभियान के दौरान छह नागरिकों के मारे जाने के ठीक चार महीने बाद आई है। इस घटना के संबंध में सेना के सूत्रों ने बताया है कि गोलीबारी में "गलत पहचान" के कारण दो लोग जख्मी हो गये हैं।

सेना के एक अधिकारी ने अपने नाम का खुलासा नहीं करते हुए कहा, “सेना के पास तिपर जिले के एक सघन इलाके में हिंसक विद्रोही आंदोलन के बारे में कुछ इनपुट मिले थे। जिनके आधार पर गोलाबारी की घटना हो गई, जिसमें दो नागरिक घायल हो गये हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया। घायल हुए दोनों आदमियों की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर बराबर निगाह बनाये हुए हैं।”

सेना की गोलीबारी में घायल हुए दोनों युवाओं की पहचना 28 साल के नोकफ्या वांगदान और 23 साल के रामवांग वांगसु के रूप में हुई है। तिरप के डीसी तारो मिजे ने बताया कि जिले के चासा गांव के चार लड़कों का एक समूह शुक्रवार शाम मछली पकड़कर घर लौट रहा था। अंधेरा छा जाने के कारण दृश्यता स्पष्ट नहीं थी और सेना ने उन्हें विद्रोही समझकर गलती से गोली मार दी।"

उन्होंने कहा, "जब सेना ने फायरिंग की तो लड़के चिल्लाने लगे कि वे सामान्य नागरिक हैं और वो उन्हें गोली नहीं मारें। लेकिन दुर्भाग्यवश चार में से दो लड़के सेना की गोली से घायल हो गए। वर्तमान में दोनों घायलों का असम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।"

इस मामले में जानकारी देते हुए एएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत दिहिंगिया ने कहा कि दोनों घायलों में से एक को हाथ की हड्डी में गोली लगी है, जबकि दूसरे के पैर के अंगूठे में गोली लगी है।

तिरप के डीसी तारो मिजे ने कहा कि घटना के बाद चासा गांव में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन यह अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, "शुक्रवार को ग्राम प्रधान के घर पर एक बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने अपनी गलती स्वीकार कर लिया है और प्रत्येक पीड़ित को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ-साथ उनको रोजगार दिये जाने की संभावना पर भी विचार को सहमति प्रदान की है। जिसके बाद ग्रामीणों ने फैसला किया कि वो सुरक्षाबलों के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज करवाएंगे।"

मालूम हो कि तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग अरुणाचल प्रदेश के उन तीन जिलों में शामिल है, जहां केंद्र ने शुक्रवार को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या अफस्पा को बढ़ाया दिया है। अफस्पा सशस्त्र बलों को बिना वारंट के गिरफ्तार करने और यहां तक ​​​​कि कुछ स्थितियों में मारने के लिए गोली मारने की व्यापक शक्ति देता है।

टॅग्स :भारतीय सेनाअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह