लाइव न्यूज़ :

सेना ने महू के इंजीनियरिंग संस्थान में एआई सेंटर स्थापित किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर थल सेना ने मध्य प्रदेश के महू में सैन्य इंजीनियरिंग संस्थान में एक ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ प्रयोगशाला और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए एक केंद्र स्थापित किया है।

दोनों केंद्र सशस्त्र बलों के उपयोग के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास में गहन शोध करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) की मदद से थल सेना ने हाल ही में अनुसंधान और प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के लिए मिलिटरी कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, महू में क्वांटम लैब की स्थापना की है।"

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय थल सेना उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सतत और महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है।

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने हाल ही में महू की अपनी यात्रा के दौरान इस केंद्र का दौरा किया।

मंत्रालय ने कहा, "भारतीय थल सेना ने उसी संस्थान में एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्र भी स्थापित किया है...।’’ उसने कहा कि एक अत्याधुनिक साइबर रेंज और साइबर सुरक्षा प्रयोगशालाओं के माध्यम से साइबर युद्ध पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेना द्वारा किए गए अनुसंधान से संचार की अगली पीढ़ी में पहुंचने और ‘क्रिप्टोग्राफ़ी’ की वर्तमान प्रणाली को बदलने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos