लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में सेना ने स्थापित किया 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:07 IST

Open in App

बेंगलुरु 22 मई देश में कोविड-19 की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में अहम भूमिका निभा रही सेना ने यहां उलसूर इलाके में 100 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र का निर्माण किया है।

सेना ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

सेना ने वक्तव्य में कहा कि कर्नाटक राज्य प्रशासन ने कोविड देखभाल केन्द्र में चिकित्सा दल और उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठाई है। सेना ने प्रशासनिक मदद के जरिए केन्द्र में उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

बिस्तर के आवंटन के बाद बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की ओर रेफर किए गए कोविड-19 के हल्के लक्षणों और बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती किया जाएगा।

कर्नाटक और केरल उप-क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जे वी प्रसाद ने शनिवार को राज्य के आवासीय मंत्री वी सोमन्ना, भाजपा सांसद पीसी मोहन, कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद और बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता की मौजूदगी में राज्य प्रशासन को यह कोविड देखभाल केन्द्र सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो