लाइव न्यूज़ :

सेना ने जम्मू- कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा के पास ‘मादक पदार्थ’ जैसी वस्तु बरामद की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:28 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अक्टूबर सेना ने जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लगभग 30 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री बरामद की, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बारामूला रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद भट ने बारामूला में पत्रकारों को बताया, ‘‘शनिवार को उत्तर कश्मीर के बारामूला जिला में उरी सेक्टर में एलओसी के पास तैनात सेना के चौकस जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इलाके की छानबीन पर यह पता चला कि वहां प्रतिबंधित सामग्री जैसी वस्तु है जो मादक पदार्थ जैसी प्रतीत होती है।’’

उन्होंने बताया कि तस्कर मादक पदार्थ को भारत में तस्करी करने की फिराक में थे लेकिन जवानों की हलचल पाकर वे वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तानी चिह्न लगे दो बैग में करीब 25-30 किलोग्राम मादक पदार्थ जैसी वस्तु थी।

उन्होंने बताया, ‘‘हेरोइन जैसे पदार्थ की सही प्रकृति का पता संबंधित अधिकारियों के माध्यम से लगाया जा रहा है। संदिग्ध मादक पदार्थ की कीमत करीब 20-25 करोड़ रुपये है।’’ एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक टोपी, दो बैग और दो बोरे भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध मादक पदार्थ पुलिस को सौंपे जाने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘एलओसी के पास भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप पाकिस्तान स्थित नशीला पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़ के नापाक मंसूबों और भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंक को वित्तपोषित करने की उसकी मंशा को प्रदर्शित करती है। मादक पदार्थ की खेप का पर्दाफाश इस सांठगांठ के लिए बड़ा झटका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग