लाइव न्यूज़ :

सेना ने बडगाम निवासी को उसके दोस्तों को सौंपे जाने का वीडियो जारी किया,पिटाई का आरोप किया खारिज

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 जून सेना ने बडगाम निवासी एक व्यक्ति को एक शिविर से उसके दोस्तों को सौंपे जाने का सोमवार को वीडियो जारी कर उसकी पिटाई किये जाने के आरोप को खारिज किया ।

उल्लेखनीय है कि मध्य कश्मीर के मगाम इलाका स्थित रेडबुग के रहने वाले मोहम्मद रमजान (47) के परिवार ने आरोप लगाया था कि पिछले हफ्ते सैनिकों ने उसकी पिटाई की थी, जब एक खुफिया सूचना के बाद उससे पूछताछ की गई थी। रमजान को अचेत हालत में एचएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि मगाम के अरीपंथन में तैनात सेना के कर्मियों ने उसकी पिटाई की, हालांकि बल ने इससे इनकार किया है।

सेना एक वीडियो जारी किया है। इसमें इस व्यक्ति को पूछताछ के बाद आकाशवाणी में काम करने वाले उसके दो दोस्तों -- गुलाम मोहिदीन मीर और तारिक अहमद खान को कथित तौर पर सौंपते हुए दिखाया गया है।

सेना ने कहा कि रमजान का फोन और उसकी अन्य चीजों की उसने तथा उसके दोस्तों ने शिविर से जाने से पहले बखूबी जांच की थी। साथ ही, उन्होंने बल के आचरण पर संतोष प्रकट किया था।

सेना ने कहा कि इस तरह के आरोप बल के खिलाफ लोगों को भड़काने की व्यापक साजिश का हिस्सा है, ताकि कानून व्यवस्था की समस्या पैदा की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू