Army Recruitment Rally: 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी और गोरखपुर में सेना भर्ती रैली का आयोजन, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 16:58 IST2023-06-30T16:57:12+5:302023-06-30T16:58:56+5:30

Army Recruitment Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

Army Recruitment Rally sarkari jobs Agniveer Yojana July 20-2023 to January 16-2024 organized in Fatehgarh, Baraut, Lucknow, Agra, Amethi and Gorakhpur | Army Recruitment Rally: 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी और गोरखपुर में सेना भर्ती रैली का आयोजन, जानें शेयडूल

सांकेतिक फोटो

Highlightsअग्निवीर योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। भर्ती रैली के दौरान कांवड़ यात्रा भी प्रारम्भ हो रही है।कांवड़ यात्रा और भर्ती रैली सकुशल संपन्न हो सके।

Army Recruitment Rally: उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि में छह स्थानों पर सेना भर्ती रैली होगी, उप्र के मुख्‍य सचिव ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में यह जानकारी दी।

शुक्रवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि में प्रदेश के फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी और गोरखपुर में अग्निवीर योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जायें। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान कांवड़ यात्रा भी प्रारम्भ हो रही है।

अतः इससे सम्बन्धित जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये, जिससे कांवड़ यात्रा और भर्ती रैली सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।

Web Title: Army Recruitment Rally sarkari jobs Agniveer Yojana July 20-2023 to January 16-2024 organized in Fatehgarh, Baraut, Lucknow, Agra, Amethi and Gorakhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे