लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला: पुणे पुलिस ने एक और मेजर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:47 IST

Open in App

पुणे, नौ मार्च महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने 28 फरवरी को सेना भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में मंगलवार को मेजर रैंक के एक और अफसर को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय सेवारत अफसर को दिल्ली में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और यहां लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गिरफ्तार अफसर ने मामले में एक आरोपी को प्रश्नपत्र भेजा था।

उन्होंने कहा कि सेना के अफसर को बुधवार को यहां अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले, मेजर तिरू मुरूगन तनगवेलू को इस मामले में पकड़ा गया था। पुलिस ने दावा किया कि तनगवेलू ने व्हाट्सऐप के माध्यम से कुछ आरोपियों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया था।

अधिकारियों ने बताया कि तनगवेलू और मंगलवार को गिरफ्तार किया गया अफसर संपर्क में थे।

इस मामले में अबतक दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे की जबरन वसूली रोधी इकाई की एक टीम प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली गयी थी और वह वहां सैन्य खुफिया इकाई के साथ मिलकर काम कर रही थी।

अट्ठाईस फरवरी को पुणे के बीईजी सेंटर और देशभर में 40 अन्य स्थानों पर पर आर्मी रिलेशन रिक्रूटमेंट परीक्षा होनी थी लेकिन इस लीक के चलते उसे रद्द करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू