लाइव न्यूज़ :

मथुराः सेना भर्ती में पहुंचे युवकों के पास से मिली बलवर्धक कैप्शूल, इंजेक्शन और प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें

By भाषा | Updated: November 19, 2018 23:44 IST

मथुरा में सेना भर्ती में पहुंचे युवकों के पास मिलीं प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें...

Open in App

मथुरा, 19 नवम्बर (भाषा): जिले में चल रही सेना की भर्ती के पांचवें दिन अभ्यर्थियों की तलाशी के दौरान बलवर्धक दवाइयों के अलावा कई प्रत्याशियों के पास से प्रशासनिक अधिकारियों के नाम की मुहरें भी मिली हैं। भर्ती निदेशक कर्नल विजय कुमार ने बताया, ‘इसी आधार पर करीब 24 युवकों की अंक तालिकाओं को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सत्यापन के लिए जमा करवा लिया गया है। इन तालिकाओं के मामले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिलान करवाने के बाद ही इन अभ्यर्थियों के भविष्य के बारे में अंतिम निर्णय किया जाएगा।’ 

गौरतलब है कि सोमवार को अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के युवाओं की भर्ती दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 4477 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन करीब 3500 ही दौड़ लगाने के लिए ईगल ग्राउण्ड में पहुंचे। इनमें से भी सिर्फ 250 अभ्यर्थी ही निर्धारित समयावधि में दौड़ पूरी कर सके।

सेना के सूत्रों के अनुसार इस दौरान अभ्यर्थियों के सामान की जांच किए जाने पर भारी मात्रा में बलवर्धक गोली, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए। इनके अलावा कई अभ्यर्थियों के पास उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के नाम की मुहरें भी निकलीं। जिन्हें वे संभवतः अपने चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने के प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि में प्रयोग करने के लिए लाए थे। 

मथुरा में आसपास के जिलों की प्रत्येक तहसील के प्रत्याशियों के लिए अलग अलग दिन शारीरिक परीक्षा, दौड़ आदि हो रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां