लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सेना ने हथियार एवं गोलाबारूद किए बरामद

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:03 IST

एक सेना के अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान एक ए के एस -74यू, मैगजीन, पांच पिस्तौल, 24 ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के अधिकारी के अनुसार उस सूचना के आधार पर रामपुर सेक्टर के हथलंगा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया गया।संभावना है कि ये सारी चीजें अंदरूनी क्षेत्रों में आतंकवादियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा के पास से पहुंचायी गयी थी। इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने राजोरी के थन्नामंडी इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से हथियार बरामद किया था।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप सेना को तलाशी अभियान के बाद हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा मिला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार शाम को खबर मिली थी कि घुसपैठ रोधी बाधक प्रणाली के पहले नियंत्रण के समीप संभवत: हथियार फेंके गये हैं।

सेना के अधिकारी के अनुसार उस सूचना के आधार पर रामपुर सेक्टर के हथलंगा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान एक ए के एस -74यू, मैगजीन, पांच पिस्तौल, 24 ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गयी।

ऐसी संभावना है कि ये सारी चीजें अंदरूनी क्षेत्रों में आतंकवादियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा के पास से पहुंचायी गयी थी। 

बता दें कि इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने राजोरी के थन्नामंडी इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से एक पीका गन समेत कई हथियार बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। आतंकियों ने झाड़ियों के बीच ठिकाना बनाया था।

दूसरी ओर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने एक नाके पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार कर उनके पास से एक एके-47 राइफल, कारतूस और डेटोनेटर बरामद किए।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया