लाइव न्यूज़ :

कोविड से निपटने में सेना देशवासियों की मदद के लिए तत्पर : जनरल बिपिन रावत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:03 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 23 मई प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि सेना कोविड-19 से निपटने में देशवासियों की मदद के लिए तत्पर है।

उन्होंने वैश्विक महामारी को परास्त करने के लिए ग्रामीण भारत को एकजुट करने पर विशेष रूप से जोर दिया।

जनरल रावत ने सामाजिक संस्था युवा चेतना द्वारा ''कोरोना महामारी : सेवा और सहयोग'' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोविड का प्रसार रोकने के लिए लोगों को स्वयं तैयार होना होगा।

उन्होंने कहा कि सेना इस महामारी से निपटने में देशवासियों की मदद के लिए तत्पर है।

जनरल रावत ने कहा कि चिकित्सकों और अस्पतालों के अभाव वाले सुदूर देहात में कोरोना को परास्त करने के लिए लोगों को परामर्श के सहारे लड़ना होगा और ग्रामीण भारत को एकजुट होकर कोविड को शिकस्त देनी होगी।

इस दौरान, लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के श्वसन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कोविड के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विदेश की सलाह को भारत के परिप्रेक्ष्य में संशोधित कर ग्रामीण इलाकों में काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड से निपटने के लिए सरकार को हम लगातार परामर्श दे रहे हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों में कोविड का प्रसार रोका जा सके।’’

सूर्यकांत ने कहा कि यह संकट का समय है तथा संकट के समय सबको एक होना होगा।

इस दौरान स्वामी करपात्री आश्रम से जुड़े प्रमुख संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश में महामारी से उत्पन्न संकट काल में समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर वंचित वर्ग का सहयोग करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो