लाइव न्यूज़ :

सेना ने सिक्किम में फंसे पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता प्रदान की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 13:02 IST

Open in App

गंगटोक, 19 फरवरी भारतीय सेना ने ईस्ट सिक्किम जिले में अचानक भारी बर्फबारी हो जाने के कारण फंस गए 400 से ज्यादा पर्यटकों को खाना, चिकित्सा मदद और गर्म कपड़े मुहैया कराये। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सोमगो झील, नाथूला, बाबा मंदिर, मेंमेंचो झील और कुपुप जैसे पर्यटन स्थानों से लौटते समय भारी बर्फबारी के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर में राज्य की राजधानी से करीब 40 किलोमीटर दूर जे एन रोड एक्सिस पर 150 वाहनों में करीब 447 पर्यटक फंस गए।

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे कई पर्यटकों को सेना की चिकित्सा टीम ने 317 एफडी अस्पताल में चिकित्सा सेवा मुहैया करायी।

सेना ने बाकी यात्रियों को गर्म भोजन, गर्म कपड़े और आश्रय मुहैया कराया और मौसम ठीक होने तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़क को साफ किए जाने के बाद उन्हें गंगटोक वापस भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?