लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने जरूरतमंदों को व्हीलचेयर जैसी सहायता प्रदान की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:12 IST

Open in App

जम्मू, 28 नवंबर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने शनिवार को एक विशेष शिविर में जरूरतमंदों के बीच विभिन्न तरह की सहायता बांटी जिसमें कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र शामिल है । एक रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिविर का आयोजन सेना ने पंजाब के लुधियाना के एक गैर सरकारी संगठन भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की मदद से कालाकोट में किया था ।

प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाका होने एवं क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के कारण राजौरी जिले के लोहारकी, नरला, चलवालकोट, औदान एवं पंगलार गांव के लोगों को ऐसी सहायता की सख्त जरूरत थी ।

उन्होंने बताया कि आबादी के एक बड़े हिस्से के बीच चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव है और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच नहीं है ।

प्रवक्ता ने बताया, ''इलाके में चिकित्सा सुविधा नगण्य है और कुछ स्थानों पर तो बिल्कुल नहीं है। सेना नियमित तौर पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन करती है, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पर्याप्त जागरूकता पैदा हुई है तथा उन्होंने भारतीय सेना के साथ सद्भावपूर्ण संबंध भी विकसित किए हैं।''

उन्होंने बताया कि कुल 11 कृत्रिम अंग, 21 व्हीलचेयर, 63 श्रवण यंत्र एवं दो बैसाखी जरूरतमंदों के बीच वितरित की गई।

इसके अलावा सेना ने जिले के नौशेरा सेक्टर में आपरेशन 'नमस्ते' के तहत बरेरी स्थित सरकारी बालिका मध्य विद्यालय में दूसरा कोविड 'सुरक्षा केंद्र' स्थापित करने के लिये जरूरी सामग्री भी मुहैया करायी है ।

उन्होंने बताया कि इस सुरक्षा केंद्र से इलाके के करीब 3100 लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद