Jammu-Kashmir: राजौरी में LoC पर सीमा पार से फायरिंग, सेना का एक जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 13:46 IST2025-03-12T13:44:58+5:302025-03-12T13:46:13+5:30

Jammu-Kashmir:जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को गोलीबारी की घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया।

Army personnel injured in firing near LoC in Jammu and Kashmir | Jammu-Kashmir: राजौरी में LoC पर सीमा पार से फायरिंग, सेना का एक जवान घायल

Jammu-Kashmir: राजौरी में LoC पर सीमा पार से फायरिंग, सेना का एक जवान घायल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट गोलीबारी में बुधवार को एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसियां ​​इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात था, तभी सीमा पार से हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल सैनिक को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर विशेष उपचार के लिए उसे उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग छह बजे इलाके में सीमा रेखा (जीरो लाइन) पर विस्फोट की भी खबर मिली, जिसके बाद तीन राउंड गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है, हालांकि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Web Title: Army personnel injured in firing near LoC in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे